255 को लैपटॉप और 98 को मिला कन्या विद्या धन चेक
कृषक समाज इंटर कालेज के सभागार में हुए मेधावी अलंकरण समारोह में नगर और दूर दराज के विद्यालयों से आए 255 मेधावियों को लैपटॉप और 98 छात्राओं को कन्या विद्या धन के चेक वितरित किए गए हैं।
कालेज के गोवर्धनहाल में डीआईओएस डॉ. ओपी गुप्ता की अध्यक्षता में हुए मेधावी अलंकरण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रविप्रकाश वर्मा, विशिष्ट अतिथि विधायक विनय तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर पूजन अर्चन किया। कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। समारोह में प्रदेश सरकार द्वारा मेधावियों के प्रोत्साहन में चलाई गई योजना के तहत अतिथियों ने शहनवाज खां, समरीन बानो, उरूज, सादिक अली, शीबा खातून, सुखवीर, मोनिका कश्यप, तान्या गुप्ता, स्वाती सिंह, अंशुल सिंह, अंकित कुमार, पूनम, तनवीर, शिफा नाज, अनुष्का, फरहा, सहित 255 मेधावियों को लैपटॉप और 98 बालिकाओं को कन्या विद्या धन के चेक वितरित किए। जिसे पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रोत्साहन से विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल बनेगा।
विशिष्ट अतिथि विधायक विनय तिवारी ने कहा कि कन्या विद्याधन से मेधावियों की प्रतिभा को नये रंग मिलेंगे और सपने साकार होंगे। प्रधानाचार्य सुमतिनरायन दीक्षित ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए, संचालन आशीष पांडे और देवेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर महेंद्र त्रिपाठी, विनोद मिश्र, नरायनलाल वर्मा, हरद्वारीलाल वर्मा, अनिल भारती, रामबहादुर वर्मा, सुषमा अग्निहोत्री, हयात अली, डा. अनिल कुमार, अरुण कुमार मौर्य, सुनील कुमार, इसरार अहमद, वीरेश बाजपेयी, राजू रावत, राजकुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।