फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल में 30 फीसदी घटी ओपीडी

Sun, 30 Nov 2025 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ओयल। सर्दी आते ही जिला अस्पताल में ओपीडी व भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है। ओपीडी में करीब 30 प्रतिशत मरीज गर्मियों की अपेक्षा कम हुए हैं।
विज्ञापन

गर्मियों में प्रतिदिन 12 से 13 सौ नए मरीज ओपीडी में आते थे। वहीं, अब 800 से 900 मरीज ही पहुंच रहे हैं। गर्मी के दिनों में वार्ड मरीजों से भरे रहते थे और मरीजों को भर्ती करने के लिए अलग से बेड की व्यवस्था करनी पड़ती थी। अब भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या आधी हो गई है।
जिला अस्पताल के 30 बेड के चिल्ड्रन वार्ड में दो झटके, दो बुखार और दो निमोनिया से पीड़ित बच्चे भर्ती हैं। पीआईसीयू में एक मरीज डिप्थीरिया नामक बीमारी का इलाज करा रहा है। 32 बेड के जनरल मेडिकल महिला वार्ड में 12 मरीज भर्ती हैं। इसमें खून की कमी के चार, स्वास रोगी तीन और पांच बुखार सहित अन्य मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

32 बेड के पुरुष वार्ड में महज 16 मरीज है। इसमें दो एनीमिया, पांच ब्रेथलैसनेस, सात बुखार सहित अन्य बीमारियों से प्रभावित हैं। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर 30 बेड के अर्थो वार्ड में 17, 14 बेड के प्राइवेट वार्ड में आठ, 32 बेड के आइसोलेशन वार्ड में 16 मरीज भर्ती हैं। जिसमें से पांच टीबी, दो बर्न, तीन लावारिस भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रोहित पाठक ने बताया कि इन दिनों वायरल बुखार का प्रकोप कम है। हालांकि सर्दी, खांसी, जुकाम के ज्यादा मरीज आ रहे है। अभ्ज्ञी सर्दी की शुरुआत है, ऐसे में खासतौर से बच्चों को निमाेनिया से बचाए रखने के लिए खास सावधानी बरतें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें