निघासन। शनिवार को पूरे जिले में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न तहसीलों में कुल 162 शिकायतें दर्ज की गई । इसमें से महज 11 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। डीएम महज 24 मिनट रुकने के बाद चले गए।
समाधान दिवस में आए लोगों ने पट्टे की जमीन और विकलांग आवास की शिकायतें कीं। इस पर डीएम ने बीडीओ को निर्देशित किया। यहां 99 शिकायतें आईं। जिसमें से महज पांच शिकायतें ही निस्तारित हो सकीं। शिकायत लेकर आए दिव्यांग बलविंदर कुमार ने आवास योजना को लेकर शिकायत की। बरसोला से आये चंद्रिका प्रसाद ने डेढ़ बीघा जमीन का बैनामा कराया था। विपक्षियों पर दो बीघा जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। समाधान दिवस में राजस्व 42, पुलिस 21, नगर निकाय 05, विद्युत 06, बैंक 02, विकास 14, आपूर्ति 05, स्वास्थ्य, निबन्धन, दिव्यांगजन, गन्ना 01-01 शिकायतें आई।
महज तीन शिकायतों को मिला हल
पलियाकलां/गोला। तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम कार्तिकेय सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व विभाग की सात, पुलिस की दो, नगर पालिका की एक, विकास विभाग की पांच शिकायतों समेत कुल 15 शिकायतें आईं। इसमें राजस्व विभाग की तीन शिकायतों का मौके से निस्तारण किया गया। गोला के तहसील सभागार में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में मात्र तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया। एसडीएम रत्नाकर मिश्रा और तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता की उपस्थिति में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व एवं आपदा की 21, पुलिस की 12, खाद्य एवं रसद विभाग, ग्राम विकास विभाग की तीन-तीन, विद्युत विभाग, चीनी उत्पादन एवं गन्ना विभाग, नगर विकास विभाग की दो-दो शिकायतें आई जिनमें तीन का ही मौके पर निस्तारण किया गया।