फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 10 सितंबर तक होंगे कक्षा 9 व 11 में ऑनलाइन पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कक्षा नौ और 11 में छात्रों के पंजीकरण की तिथि में एक बार फिर संशोधन किया गया है। अब दोनों कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को 10 सितंबर का तक का मौका दिया गया है। स्कूल के प्रधानाचार्य 10 सितंबर तक पंजीकरण शुल्क जमा करेंगे। साथ ही दर्ज किए गए शैक्षिक विवरणों को भी अपलोड करेंगे।
विज्ञापन

शासन ने कक्षा 9 और 11 के छात्रों के पंजीकरण की तिथियों में संशोधन किया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के उप सचिव संजय कुमार के अनुसार, शैक्षिक सत्र 2024-25 में अब कक्षा 9 और 11 के छात्रों का पंजीकरण शुल्क 10 सितंबर तक जमा करने और छात्रों के शैक्षिक विवरणों को परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की अनुमति दी गई है। यह तिथि माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की मांग पर बढ़ाई गई है। ताकि कोई भी छात्र पंजीकरण से वंचित न रहे।
डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अपलोड प्रपत्रों की जांच 11 से 13 सितंबर के बीच होगी। इस दौरान किसी भी प्रकार का अपडेशन प्रतिबंधित रहेगा। यदि किसी विवरण में सुधार की जरूरत हो तो प्रधानाचार्य 14 से 20 सितंबर के बीच इनमें आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। इस अवधि के दौरान नए छात्रों का विवरण अपलोड या स्वीकार नहीं किया जाएगा, सिर्फ पहले से अपलोड विवरणों में ही संशोधन की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रधानाचार्यों को पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली और संबंधित कोष पत्र की एक प्रति 30 सितंबर तक डीआईओएस कार्यालय में जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें