फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ और सुअर की मौत मामले में एक और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। मोहम्मदी रेंज क्षेत्र के डोकरपुर गांव के पास दो मार्च की रात बिजली प्रवाहित तार में चिपक कर एक बाघ और एक सुअर की हुई मौत के मामले में एक और शिकारी गिरफ्तार हुआ है। खेतों के आसपास गश्त कर रही वन कर्मियों, एसटीपीएफ टीम ने आरोपी शिवराज को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी शिवराज उर्फ खिउराज पुत्र नन्हूं निवासी डोकरपुर थाना मितौली को गिरफ्तार कर उसे वन्यजीव अपराध अधिनियम में जेल भेज दिया है, जिससे वन्यजीव अपराध में जेल जाने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। रेंजर मोबीन आरिफ ने बताया कि शिवराज की गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब वह खेत में वन्यजीवों की शिकार करने के लिए लोहे के तार की बाड़ लगा रहा था। इससे पहले जेल गए आरोपियों ने इसे स्वीकार करने वाली टीम में शामिल होने का इकबाल किया था। बताया कि इनमें से दो आरोपियों के कब्जे से मृत बाघ की मूंछ के बाल बरामद हुए थे। वन विभाग की इस कार्रवाई से वहां के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें