धौरहरा। सोमवार की शाम सिसैया-ढखेरवा मार्ग पर टेंगनहा मोड के समीप हुए सड़क हादसे में एक की मौत हो गई, वहीं दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसा किसी अज्ञात चौपहिया वाहन से होना बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सुधाकर चौहान 20 पुत्र उमेश चौहान निवासी खेरापुरवा थाना शारदानगर की मौत हो गई। वहीं पिंटू 16 पुत्र वीरबहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया। संवाद