फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एक परीक्षा, हजारों सपने और बेहतर भविष्य की उम्मीदें

Fri, 03 Jul 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र जीआईसी से टीईटी देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि हजारों अभ्यर्थियों के बेहतर भविष्य की उम्मीदों का माध्यम भी बनी। कोई पदोन्नति की राह आसान करने के लिए परीक्षा देने पहुंचा तो कोई सरकारी शिक्षक बनने का सपना लेकर केंद्रों पर नजर आया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर दूसरे दिन की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। दोनों पालियों में पंजीकृत 12,384 अभ्यर्थियों में से 11,316 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1,068 अनुपस्थित रहे।
अभ्यर्थियों के अनुसार, दूसरे दिन के प्रश्नपत्र में सभी विषयों से प्रश्न पूछे गए। अंग्रेजी विषय के प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन रहे, लेकिन इससे अभ्यर्थियों का आत्मविश्वास नहीं डिगा। परीक्षा देकर निकले अधिकांश अभ्यर्थियों ने बेहतर प्रदर्शन का दावा करते हुए इस बार कटऑफ अच्छी रहने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जीआईसी, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आयोग से नामित पर्यवेक्षक सेवानिवृत्त आईएएस राम केवल और डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने राजकीय पॉलिटेक्निक, कृषक समाज इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंटर कॉलेज, जीआईसी, जीजीआईसी, जिला पंचायत इंटर कॉलेज कालाआम, आदर्श जनता इंटर कॉलेज देवकली और डीएस कॉलेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।


साल 2021 में भी परीक्षा दी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से सफल नहीं हो सका। इस बार दोबारा परीक्षा दी है और पूरी उम्मीद है कि इस बार सफलता जरूर मिलेगी।
-कंदर्प कुमार, बहराइच


मैं लखनऊ में सहायक पद पर तैनात हूं। भविष्य में प्रमोशन के दौरान कोई दिक्कत न हो, इसलिए यह परीक्षा दी है। 150 अंकों के प्रश्नपत्र में 110 से 120 अंक मिलने की उम्मीद है।
-अर्चना श्रीवास्तव, लखनऊ

परीक्षा केंद्र जीआईसी से टीईटी देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

परीक्षा केंद्र जीआईसी से टीईटी देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

परीक्षा केंद्र जीआईसी से टीईटी देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें