फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीफंटा कोतवाल लाइन हाजिर, तिकुनियां कोतवाल रिवर्ट

Wed, 27 Jan 2016 07:14 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीआरओ सेल से मिली जानकारी के मुताबिक गौरीफंटा कोतवाल को लाइन हाजिर किया गया है, लेकिन उनके स्थान पर किसी की अभी तैनाती नहीं की गई है। जबकि तिकुनियां कोतवाल सीबी सिंह को रिवर्ट कर क्राइम ब्रांच भेजा गया है। उनके स्थान पर मैैगलगंज के एसओ जावेद अख्तर को तिकुनियां का प्रभारी बनाया गया है। टीएसआई संजय सिंह यादव को सिंगाही का एसओ बनाया गया। जबकि क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर विजय प्रताप यादव को मैगलगंज का नया एसओ बनाया गया है। पुलिस लाइंस में प्रतीक्षारत इंस्पेक्टर बलवीर सिंह यादव को संपूर्णानगर थाने का प्रभारी एसओ बनाया गया है। इसके अलावा क्राइम ब्रांच से एसआई परशुराम ओझा को एसएसआई मोहम्मदी, सदर कोतवाली के एसएसआई राम अवतार यादव को गोला का एसएसआई, एसआई दिनेश यादव को धौरहरा का एसएसआई बनाया गया है। परसपुर चौकी इंचार्ज कन्हैया यादव को चौकी इंचार्ज मिश्राना, जबकि मिश्राना चौकी इंचार्ज सूर्यमणी यादव को कोतवाली सदर, तपेश्वर सागर को एसएसआई गोला से क्राइम ब्रांच, एसआई अजय कुमार यादव को पुलिस लाइंस से प्रभारी स्वॉट टीम, एसआई संजीव कुमार शर्मा को पीआरओ से चौकी प्रभारी खजुरिया, एसआई कमल किशोर यादव को चौकी प्रभारी खजुरिया से चौकी प्रभारी परसपुर, एसआई प्रमोद कुमार सिंह को प्रभारी सर्विलांस टीम से टीएसआई, एसआई शिवनारायण सिंह को पुलिस लाइन से थाना सिंगाही, एसआई जितेंद्र बहादुर सिंह को पुलिस लाइन से थाना मितौली, एसआई धर्मेन्द्र कुमार को पुलिस लाइन से थाना तिकुनियां, एसआई प्रेम बहादुर सिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली सदर, एसआई महेंद्र कुमार सिंह को पुलिस लाइंस से एसएसआई कोतवाली सदर, एसआई सुरेश कुमार मौर्य को पुलिस लाइन से थाना फूलबेहड़, एसआई नितिन कुमार मिश्रा को पुलिस लाइंस से थाना हैदराबाद, एसआई शिवमूर्ति सिंह को थाना फरधान से थाना मितौली, एसआई आशुतोष कुमार को थाना फरधान से थाना हैदराबाद, एसआई त्रिभुवन नाथ मिश्र को थाना मैगलगंज से थाना सिंगाही, एसआई नंद कुमार यादव को थाना सिंगाही से थाना धौरहरा भेजा गया है। वहीं एचसीपी सुरेश कुमार को पुलिस लाइंस से थाना पसगवां भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें