फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 15 दिन में डेंगू का एक और मलेरिया के 34 मरीज मिले

विज्ञापन
गांव नरदवल में स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच करती स्वास्थ्य टीम। संवाद
विज्ञापन
फरधान। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में डेंंगू-मलेरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। पांच से 20 सितंबर तक सीएचसी क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में डेंगू का एक और मलेरिया के 34 मरीज मिले चुके हैं। मलेरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग और प्रधानों की लापरवाही उजागर हो रही है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान में रोजाना 250 से 300 मरीजों की ओपीडी होती है। इनमें 100 से ज्यादा मरीजों की जांच सीएचसी की लैब में होती है। सीएचसी में पांच से 20 सितंबर तक हुई जांचों में नंदेश्श्वरी 40 पत्नी विशंभर दयाल निवासी करनपुर रजागंज डेंगू से पीड़ित मिलीं। खानपुर, शंकरपुर, मोहम्मदपुर, पिपराकरमचंद, सैदापुर भाऊ, रौसा, रमुआपुर, पठान पुरवा, धौरहरा खुर्द अमान लाला, रहमतनगर सौठन, सिकटिहा आदि गांवों के 34 लोग मलेरिया से संक्रमित मिले हैं। फरधान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई ने बताया कि जांच में मलेरिया के जितने मरीज मिलते हैं, उनको सीएचसी से तुरंत दवा देकर घर भेज दिया जाता है। अगर किसी मरीज की हालत ज्यादा गंभीर होती है, तो उसे भर्ती कर इलाज किया जाता है।



34 मरीजों की जांच में कोई डेंगू, मलेरिया से ग्रसित नहीं
नरदवल गांव में चार लोगों के डेंगू से पीड़ित होने की खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद खुली। शुक्रवार को विभाग ने गांव नरदवल में शिविर लगाकर 34 मरीजों की जांच की। सीएचसी अधीक्षक अमित वाजपेई ने बताया कि 34 मरीजों में से किसी में भी मलेरिया, डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें