फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, चार दबोचे

Fri, 04 Sep 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
घायल बदमाश मुन्ना उर्फ मुशाफिर।स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
पसगवां। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि पुलिस ने अन्य चार बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पसगवां निवासी लक्ष्मीशंकर सोनी पुत्र रामसरन की ग्राम मुल्लापुर में मां लक्ष्मी ज्वेलर्स की दुकान है। 29 अगस्त की शाम वे दुकान से पुत्र विशाल के साथ घर वापस आ रहे थे। मुल्लापुर-मुनफ्फरपुर के बीच दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने तमंचा तानकर बैग छीन लिया। बैग में 66,500 रुपये, दो मोबाइल और सोने-चांदी के जेवर थे।
बृहस्पतिवार की रात सूचना पर पुलिस ने मछेछा नहर पटरी पर घेराबंदी की। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार पांच व्यक्ति आते दिखे। रोकने की कोशिश में बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

पुलिस की फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। चार अन्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मुन्ना उर्फ मुशाफिर निवासी लालपुर थाना गोला को पैर में गोली लगी है।
इसके अलावा गिरफ्तार बदमाशों में थाना गोला के मोहल्ला लालगंज के परवेज आलम, मोहल्ला इस्लामनगर निवासी मोहम्मद अली उर्फ सरफुद्दीन, थाना गोला क्षेत्र के अलियांगंज निवासी निब्बू, पसगवां थाना क्षेत्र के ग्राम मुनफ्फरपुर निवासी सर्वेश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटे गए 42 हजार रुपये की नकदी, चांदी के जेवर और बैंक पासबुक आदि सामान बरामद किया है।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर मय कारतूस तथा दो बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने गोली लगने से घायल बदमाश मुन्ना उर्फ मुशाफिर का चिकित्सीय परीक्षण सीएचसी पसगवां में कराया। मुन्ना को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें