फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बंद घर से चोरी में एक गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पुलिस ने पकड़ा

Tue, 22 Sep 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस ने रामेश्वरपुरम स्थित बंद घर में चोरी का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के तीन लैपटॉप, पीली धातु की लड्डू गोपाल की मूर्ति और 1,410 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि बीते शुक्रवार को राजापुर चौकी क्षेत्र के रामेश्वरपुरम में बंद घर में चोरी हुई थी।
पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली सदर में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। खुलासे के लिए पुलिस टीम ने घटनास्थल से शहर के विभिन्न चौराहों और प्रतिष्ठानों पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली।
फुटेज के आधार पर पुलिस ने नहर पटरी रामापुर स्थित मेहता मिलेनियम हॉस्पिटल के पास घेराबंदी कर आर्यन चौरसिया और उसके साथी बाल अपचारी को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें