निघासन। पढुआ पुलिस ने दरेरी के मजरा राजपुर गांव के बाहर झोंपड़ी में अवैध असलहने बनाने के धंधे का खुलासा किया है। आरोपी के पास से निर्मित व अर्द्धनिर्मित असलहे व उपकरण बरामद किए।
एएसपी नैपाल सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पढुआ पुलिस ने दरेरी के मजरा राजपुर में गांव से थोड़ी दूर नदी की ओर जाने वाले रास्ते पर एक झोंपड़ी में छापा मारा। झोंपड़ी में एक व्यक्ति अवैध असलहा बनाते हुए पकड़ा गया।
आरोपी ने अपना नाम सागर निवासी राजपुर बताया। सागर की निशानदेही पर पुलिस ने दो बंदूक, एक रायफल, पांच असलहे, तीन अर्द्धनिर्मित तमंचा, कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए। सीओ निघासन राजेश कुमार ने बताया कि एसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये से पुरस्कृत किया। संवाद