फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डेढ़ साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Fri, 27 Mar 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के एक गांव में डेढ़ वर्षीय बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर मौके पर भीड़ जुट गई, लेकिन बाद में परिजनों ने कार्रवाई से मना कर सुलह के बाद अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बालिका की मां ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे वह घर से बाहर गई थीं। इस दौरान उनकी डेढ़ वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी और ननद का तीन वर्षीय पुत्र उसके साथ खेल रहा था। करीब आधे घंटे बाद लौटने पर बच्ची बेसुध मिली, जबकि ननद का पुत्र वहां नहीं था। बच्ची के गले में कपड़ा लिपटा हुआ था, जिससे गला कसने की आशंका जताई गई।
परिजन बच्ची को निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उपचार के बाद कुछ देर के लिए हालत में सुधार हुआ, लेकिन रात में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आशंका जताई कि खेल-खेल में बच्चे ने गले में कपड़ा लपेट दिया होगा, जिससे हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

मृतका के माता-पिता ने अपने तीन वर्षीय भांजे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और दोनों पक्षों में सुलह के प्रयास शुरू हो गए। बाद में माता-पिता ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया। ग्राम प्रधान पति व अन्य लोगों की मौजूदगी में समझौता कर बालिका का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें