फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों के बैठने के लिए लगेंगी थ्री सीटर बेंच

Wed, 15 Apr 2015 05:40 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशनों पर अब यात्रियों को खड़े रहकर ट्रेनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जिले के सभी रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के बैठने के लिए 100 थ्री सीटर बेंच लगाई जाएंगी। इसके लिए डीएम किंजल सिंह ने खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी की निधि से कार्य कराए जाने संबंधी स्वीकृत पत्र रेलवे में एनईआर के डिवीजन मैनेजर को भेजा है।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि स्वीकृत पत्र के माध्यम से रेलवे को एस्टीमेट तैयार करने को कहा गया है। उनके मुताबिक थ्री सीटर बेंच जिले के 15 रेलवे स्टेशनों पर लगाई जाएंगी। इसके लिए एनईआर (लखनऊ) को पत्र भेज दिया गया है। सबसे ज्यादा थ्री सीटर 20 बेंच लखीमपुर में लगाई जाएंगी। इसके अलावा ओयल और भीरा में पांच-पांच, खीरी, बांकेगंज और खैरटिहा में दो-दो, देवकली, रजागंज और मझरा में तीन-तीन, फरधान में चार, गोला में 10, मैलानी में 15, पलिया में 11, तिकुनियां में आठ और बेलरायां में सात थ्री सीटर बेंच लगाई जाएंगी।

सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छ पानी के लिए लगेंगे आरओ
परियोजना निदेशक के मुताबिक सांसद निधि से जिले के सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए जगह-जगह आरओ लगाए जाएंगे। इनमें जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, कारागार गेट, जिला अधिवक्ता संघ, आर्यकन्या, लखीमपुर तहसील बार संघ, पलिया बार संघ, गोला बार संघ, निघासन बार संघ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन, पलिया, फूलबेहड़, ओयल, गोला और नकहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। पीडी ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर आरओ लगाने के लिए स्वीकृत पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें