लखीमपुर खीरी। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को मां भगवती के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई। सुबह से ही जिलेभर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
भक्तजन पूजा सामग्री लेकर मंदिरों में पहुंचे और माता के सजे-धजे दरबार में दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिरों में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
संकटा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। इसके अलावा बंकटा देवी, शीतला देवी और भुइयां माता मंदिर में भी दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा।