फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आंबेडकर जयंती के चलते संघ का पथ संचलन, समरसता का दिया संदेश

Sun, 12 Apr 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओरसे समरसता दिवस के रूप में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, डॉ. भीमराव आंबेडकर, डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और गुरुजी माधव सदाशिव गोलवलकर के चित्रों पर पुष्पार्चन से हुई। इस दौरान क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेंद्र, प्रांत संघ चालक सरदार स्वर्ण सिंह और जिला संघचालक अवधेश गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


पथ संचलन धर्म सभा इंटर कॉलेज से शुरू होकर संकटा देवी, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा, गुरुगोविंद सिंह चौक, घंटाघर और अस्पताल रोड होते हुए श्रीराम चौराहा पहुंचा। हजारों स्वयंसेवकों की अनुशासित उपस्थिति ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

जाति, पंथ या भाषा के आधार पर संघ में कोई भेदभाव नहीं : राजेंद्र

मुख्य वक्ता राजेंद्र ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन सामाजिक समता, न्याय और मानव गरिमा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने संविधान के माध्यम से समान अधिकार सुनिश्चित किए। उन्होंने कहा कि संघ स्थापना काल से ही समरसता के सिद्धांत पर कार्य कर रहा है, जहां जाति, पंथ या भाषा के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता।
विज्ञापन



कार्यक्रम में अभिषेक कुमार, अविनाश कुमार, राकेश वर्मा, संजीव मिश्रा, नीरज सिंह, डॉ. रामनरेश सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं सदर विधायक योगेश वर्मा, विधायक मंजू त्यागी और भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता व पूर्व बार काउंसिल सदस्य अजय कुमार शुक्ला सहित तमाम कार्यकर्ता व स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें