फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकरे पुल पर आमने-सामने फंसी बस-बोलेरो, जाम लगा

Mon, 17 Apr 2017 11:46 PM IST
लखीमपुरखीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


दोनों ही चालक वाहन पीछे न करने की जिद पर अड़े थे
डेढ़ घंटे बाद खुला जाम
कस्बे से करीब पांच किलोमीटर दूर मोहम्मदी गोला मार्ग पर गोमती नदी के संकरे पुल पर बस और बोलेरो आमने-सामने फंस गए। दोनों चालक अपनी जिद पर अड़े थे, जिससे दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। सूचना पर एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों वाहनों को बैक कराकर जाम खुलवाया। तब करीब डेढ़ घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

मालूम हो कि गोमती नदी पर बने संकरे पुल से एकबार में एक तरफ के ही वाहन निकल सकते हैं। सोमवार सुबह करीब 11 बजे गोला की ओर से आ रही बस मोहम्मदी की तरफ से जा रही बोलेरो पुल पर आमने-सामने फंस गई। दोनों के ही चालक अपना वाहन पीछे करने को तैयार नहीं थे। इस बीच पुल के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। इस पर सूचना कोतवाली पुलिस को मोबाइल पर दी गई, लेकिन चार किमी की दूरी तय करने में पुलिस को एक घंटे से ज्यादा का समय लग गया। पुलिस अधिकारियों के इस रवैये से आमजन में काफी रोष है। भीषण गर्मी में करीब डेढ़ घंटे के जाम में फंसे यात्री बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं पानी के लिए तरस गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें