फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को भी ट्रैक दुरुस्त करते रहे रेल कर्मचारी

Sun, 03 Jul 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- रविवार को भी अंडरपास पर चला काम, डटे रहे अधिकारी  
विज्ञापन

- मालगाड़ी से मंगवाकर गिरवाया गया रॉ मैटेरियल
शनिवार को वर्षा के कारण धंसने वाले देवकली, लखीमपुर और खीरी ओयल के बीच सहित तीन अंडरपास को दुरुस्त करने का काम रविवार को भी चलता रहा। हालांकि इस दौरान ट्रेनों को संचालन बाधित नहीं हुआ। वहीं, रेल अधिकारियों ने मिट्टी कटने से निजात पाने के लिए मालगाड़ी से रॉ मैटेरियल मंगवाकर डलवाया।
शनिवार को हुई तेज मूसलाधार बारिश से खीरी ओयल और लखीमपुर देवकली के बीच बनाए गए अंडरपास धंसने की वजह से रेल ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया था। जिस कारण करीब पांच घंटे ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। हालांकि रेलवे अधिकारियों रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करवाकर ट्रेनों का संचालन शुरू करवा दिया था, लेकिन वहां पर जलभराव होने के कारण कहीं दुबारा ऐसी स्थिति न बन जाए इसके लिए रविवार को भी रेलवे और आरवीएनएल के लोग ट्रैक को दुरुस्त करने का काम करते रहे।
विज्ञापन

 .
मैं काम के सिलसिले में शहर से बाहर आया हूं। इन्होंने तीन ब्लाकों को पाटने में मिट्टी का प्रयोग किए जाने के संबंध में कहा कि रॉ मैटेरियल से पटाई कराई जानी थी। ठेकेदार ने मिट्टी से पटाई कराई है, तो इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

- आलोक श्रीवास्तव, पीआरओ लखनऊ मंडल।

खीरी ओयल के बीच बने अंडरपास के तीन ब्लॉक में मिट्टी से पटाई कराई गई है, इसकी हमें जानकारी थी। रॉ मैटेरियल भरने में समय ज्यादा लगता इसलिए ठेकेदार ने तीन ब्लॉक की पटाई मिट्टी से करवा दी थी। जो शनिवार की बारिश में कट गई, इसमें ठेकेदार की कोई गलती नहीं है। पहली बारिश में तो ये होना ही था।
- राजीव गुप्ता, सीनियर डीईएन टू पूर्वोत्तर रेलवे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें