फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशीय पशुओं के मृत मिलने पर किया बंद

Sun, 25 Dec 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो धनगढ़ी-नेपाल।
विज्ञापन
बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- नेपाल के गोदावरी का मामला, पूरे सुदूर पश्चिम में असर
विज्ञापन

कैलाली के धार्मिक स्थल गोदावरी में करीब दो दर्जन गोवंशीय पशुओं के मृत मिलने के विरोध में हिंदू संगठनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर सुदूर पश्चिम बंद का आह्वान किया था। जिससे धनगढ़ी समेत सुदूर पश्चिम में पूर्ण रूप से बंद रहा।
 कैलाली जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोदावरी क्षेत्र में मंगलवार को दो दर्जन गोवंशीय पशु मृत तथा एक दर्जन बीमार अवस्था में मिले थे। बताया गया है कि कंचनपुर जिले के वेदकोट नगरपालिका के तीन सामुदायिक वन से लगभग 150 घुमंतू गोवंशीय पशुओं को पकड़ कर नगरपालिका परिसर में लाकर रखा गया था। जिसके कारण समस्या हो रही थी। कंचनपुर जिला अधिकारी मनोहर प्रसाद के नेतृत्व में एक बैठक हुई थी। इसमें पकड़ी गईं घुमंतू गायों को कैलाली जिले के सहजपुर पहाड़ी क्षेत्र में छोड़ने का निर्णय हुआ था। वेदकोट नगरपालिका कार्यकारी अधिकृत हेमराज जोशी के अनुसार पकड़े गए पशुओं को सहजपुर जंगल में छोड़ने के लिए चार ट्रक मंगाए गए थे। जिसमें भरकर देजी पुलिस चौकी की पुलिस को भी साथ में भेजा गया था। बताया गया है कि ट्रक चालक ने इन गायों को सहजपुर में न ले जाकर बल्कि रास्ते में ही धार्मिक स्थल गोदावरी में छोड़ कर चले गए। जहां से दो दर्जन पशु मृत अवस्था में मिले। जिसको लेकर कैलाली जिला पुलिस ने दो ट्रक चालक पद्म चंद तथा भीमदत्त बैज को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य दो ट्रक चालक फरार है। इसके साथ ही वेदकोट नगरपालिका कार्यवाहक अधिकृत को बुला कर उनके बयान भी लिए हैं। उधर आरोप लगाया जा रहा है कि गायों को विषैला पदार्थ खिलाया गया था जिससे उनकी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने मृत गायों के नमूने जांच के लिए काठमांडू भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उधर राष्ट्रीय पशु गो हत्या किये जाने को लेकर धनगढ़ी के लक्ष्मी नारायण मंदिर, गो संरक्षण समिति, हिन्दू जागरण युवा संघ नेपाल, शिवसेना नेपाल, हिंदू राष्ट्र संरक्षण संघर्ष समिति, हिन्दू जग्रं युवा संघ नेपाल तथा हिन्दू राष्ट्र पुर्नस्थापना मंच ने विरोध प्रदर्शन किया । हिन्दू संगठनों द्वारा कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को एक दिवसीय सुदूर पश्चिम बंद की घोषणा की थी। जिसके चलते आज रविवार को धनगढ़ी सहित पूर्ण कैलाली जिला बंद रहा साथ ही चक्काजाम भी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें