फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब तपा सोमवार, पारा पहुंचा 44 के पार

Mon, 15 May 2017 10:40 PM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी
विज्ञापन
पारा चढ़ा - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूूरेेा
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 
सूरज ने लोगों को झुलसाया, उमस ने किया बेहाल


कड़ी धूप और भीषण गर्मी से जिले भर में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। चढ़ते पारे से लोग बिलबिला उठे है। सोमवार को इस सीजन में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान रिकार्ड किया गया। कड़ी धूप के कारण लोग घरों में कैद होकर रह गए। गर्मी का यह आलम है कि घरों में लगे पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। 
सोमवार को अधिकतम तापमान 44.5 रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 28.6 रहा। धूप सुबह से ही खिलकर निकली। हवाएं बंद रहने से लोगों को लू के थपेड़े तो नहीं झेलने पड़े लेकिन उमस से लोग बेहाल हो उठे। धूप इतनी तेज थी कि बाहर निकलने पर त्वचा झुलस रही थी। भीषण गर्मी के चलते लोगों की कार्यक्षमता भी कम हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी धूप फील्ड वर्क करने वाले कर्मचारियों, भवन निर्माण में लगे मजदूरों, रिक्शा चालकों आदि पर तो भारी पड़ ही रही है। दफ्तरों में बैठ कर काम करने वाले लोगों को गर्मी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कें भी सुबह से ही तपने लगती है। इसके चलते लोगों को घरों और दफ्तरों में बैठना तक मुश्किल हो गया। परेशान हाल लोग पेड़ों की छांव की शरण ले रहे है। आवारा घूमने वाले जानवर भी छाया और पानी तलाशते नजर आए। गर्मी बढ़ने के साथ ही गर्मी जनित बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं। डायरिया और पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों की डाक्टरों के यहां लाइन लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें