फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आश्वासन पर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल

विज्ञापन
पलिया नगर पालिका में ईओ का कार्यभार ग्रहण करते एसडीएम।
विज्ञापन
पलियाकलां। नगर पालिका के संविदा और ठेका कर्मचारियों ने पीएफ समेत कई मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी थी। इसके चलते सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी और मोहल्लों में कूड़े के ढेर लग गए थे।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने शासन के निर्देश पर नगर पालिका ईओ का कार्यभार ग्रहण करने के बाद कर्मचारियों की समस्याएं सुनते हुए जल्द से जल्द पीएफ समेत अन्य मांगों के निस्तारण की बात कही। इस पर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी। उन्होंने बृहस्पतिवार से काम पर लौटने की बात कही है।

नगर पालिका के ठेका कर्मचारियों का तीन ठेकेदारों पर महीनों का पीएफ बकाया है। वहीं संविदा कर्मचारियों का एरियर, बोनस का भुगतान सालों से नहीं किया गया है। वर्दी समेत अन्य उपकरण भी उनको नहीं दिए जा रहे हैं। विरोध में ठेका कर्मचारियों की हड़ताल में संविदा कर्मचारी भी शामिल हो गए। हड़ताल के चलते पलिया शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। नालियां गंदगी से भरी रहीं।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने शासन के निर्देश पर पहले नगर पालिका के ईओ का कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने सफाई कर्मचारियों की बात को सुना। कर्मचारियों का कहना था कि अब तक जो भी ठेकेदार आया उसने कर्मचारियों का पीएफ मारने का काम किया है, जिसको अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एसडीएम ने आश्वासन दिया कि नियमानुसार पीएफ दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। बाकी जो भी समस्याएं हैं उनका भी निराकरण कराया जाएगा। इस पर सफाई कर्मचारी मान गए। उन्होंने अपनी हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया। साथ ही बृहस्पतिवार से काम पर लौटने की बात भी कही है। इस दौरान पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता के साथ ही नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें