पसगवां। थाना क्षेत्र के गांव कोटा मुगल की एक विवाहिता ने तीन तलाक देकर घर से निकालने और पति के दूसरी शादी करने पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव कोटा मुगल निवासी ताहिरा बेगम पुत्री रहमत खां ने पसगवां थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह चार वर्ष पूर्व जिला शाहजहांपुर थाना कटरा के गांव खैरपुर मिल्कीपुर निवासी अफजल के साथ हुआ था। कुछ समय बाद पति, सास चंदा, जेठ शकील व अकील, जेठानी बबली और तहजीब शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगे। कुछ दिन पहले पति अफजल ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पति के दूसरी शादी करने का भी आरोप है। संवाद