ओलंपियाड परीक्षा में शामिल बच्चे। संवाद
- फोटो : बलरामपुर में बालापुर करैली गांव में आयोजित बैठक में मौजूद बसपा पदाधिकारी।
लखीमपुर खीरी। अमर उजाला की ओर से बुधवार को आयोजित नेशनल ओलंपियाड परीक्षा में छात्रों ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया। इसमें सामान्य ज्ञान का प्रश्नपत्र हल करके बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आयोजित परीक्षा में कक्षा छह से कक्षा 12 तक के विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा नगर के सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, चिल्ड्रेंस एकेडमी गोला गोकर्णनाथ और शहर में संपन्न हुई। बच्चों ने पेपर अच्छा होने की बात कही। परीक्षा में शामिल हुए अफीफा, अजीज, अभि गुप्ता, शौर्य तिवारी, विराट प्रताप सिंह ने बताया कि प्रश्नपत्र बहुत अच्छा था। परीक्षा अच्छी हुई है।
ओलंपियाड परीक्षा में शामिल बच्चे। संवाद- फोटो : बलरामपुर में बालापुर करैली गांव में आयोजित बैठक में मौजूद बसपा पदाधिकारी।