फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वृद्ध और युवती पर बाघ ने किया हमला, घायल

विज्ञापन
बाघ के हमले में घायल रामनरेश। ग्रामीण
विज्ञापन
निघासन। क्षेत्र के गांव अदलाबाद में एक वृद्ध और पुरानी पचपेड़ी में एक युवती पर हमलाकर बाघ ने घायल कर दिया। वृद्ध की हालत खराब होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

अदलाबाद निवासी 60 वर्षीय रामनरेश गांव के पूरब कुटी बाग के पास खेत में गन्ना छीलने गया था। खेत में अन्य साथी रंजीत और भन्नू आदि भी थे। शाम करीब साढ़े चार बजे वह घर के लिए अगौला बांध रहा था। इसी बीच गन्ने में छुपे बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर बाघ रामनरेश को छोड़कर भाग गया।
मंगलवार को इसी गांव के भुवनेश्वर घर से खेत जा रहा था। इसी बीच सामने से बाघ देखकर वह डर गया। उसे देखकर लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद बाघ भाग गया। मंगलवार शाम पुरानी पचपेड़ी में नरेश अपनी पुत्री प्रियंका के साथ खेत में गन्ने की सूखी पाती बांध रहे थे। इसी बीच बाघ ने हमला कर दिया। मामूली घायल प्रियंका को इलाज के बाद घर भेज दिया। डिप्टी रेंजर विजेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बाघ है। उसे पकड़ने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें