गोला गोकर्णनाथ। राजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी में हुए समारोह में छात्र संसद के पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को विद्यालय में हुए समारोह में निर्वाचित छात्र संसद के पदाधिकारियों को विद्यालय निदेशक मोहित पुरी, प्रधानाचार्य आलोक कुमार मिश्र व उप प्रधानाचार्य साफिया खान ने बैच लगाकर व पदनाम पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया।
संसद में काउंसिल मेंबर्स ने प्रेसीडेंट रुद्र प्रताप सिंह, वायस प्रेसीडेंट साध्वी भट्ट, प्राइम मिनिस्टर, सिमरन अंसारी, डिप्टी प्राइम मिनिस्टर यशप्रीत कौर, डिफेंस हेड आरिश नोमान, डिप्टी डिफेंस देवशी मिश्रा, स्पोर्ट्स हेड संदीप कौर, डिप्टी युवराज सिंह, हेल्थ हेड चरन कौर और अर्पिता, कल्चरल हेड इशिका और सहज, ट्रांसपोर्ट हेड शिफा खान तथा हार्दिक गोस्वामी आदि को शपथ दिलाई गई। संवाद