फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श ग्रामों के नोडल अफसर बने डीडीओ और डीएसटीओ

Tue, 30 Dec 2014 12:32 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद आदर्र्श ग्राम योजना के तहत चयनित दो ग्राम पंचायतों के लिए परियोजना निदेशक डॉ. दिनेश सिंह ने नोडल अधिकारी नामित कर दिए हैं, जो बेसलाइन सर्वे के आधार पर गांवों में बैठक कर समीक्षा करेंगे। वहीं चयनित गांवों में विकास कार्यों को गति कैसे मिलेगी, इस पर अभी संशय की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि अधिकारियों को गाइड लाइन प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी ने निघासन ब्लाक की ग्राम पंचायत रायपुर और धौरहरा सांसद रेखा वर्मा ने पसगवां ब्लाक के ग्राम ढखौरा को गोद लिया है। इन गांवों का बेसलाइन सर्वे कार्य पूरा करा लिया गया है। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार पसगवां ब्लाक के ढखौरा गांव के लिए डीडीओ वीरेंद्र यादव और निघासन ब्लाक के गांव रायपुर के लिए डीएसटीओ एसपी वर्मा को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। परियोजना निदेशक डॉ. दिनेश सिंह ने बताया कि अभी नोडल अधिकारी चयनित गांवों में हुए बेसलाइन सर्वे के आधार पर बैठक कर समीक्षा करेंगे। खासकर केंद्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में अभी कोई निर्देश या गाइड लाइन प्राप्त नहीं हुई है।
जिम्मेदारी तो है पर जानकारी नहीं...
एमपीलैड्स के उपयोग और क्रियान्वयन के संबंध में समय-समय पर प्रशिक्षण/बैठक के माध्यम से दिशा निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन इनसे पीडी को दूर रखा जा रहा है। बताते चलें कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के लिए परियोजना निदेशक को नोडल अफसर बनाया गया है। व्यावहारिक तौर पर योजनाओं के क्रियान्वयन का जिम्मा पीडी के पास है। इसके बावजूद हाल में हुए प्रशिक्षण में पीडी को नहीं बुलाया गया, बल्कि डीएम और सांसद को ही बुलाया गया। लिहाजा आदर्श ग्राम योजना के संबंध में पीडी के पास तमाम जानकारियां नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें