फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छुट्टी के दिन खुला दफ्तर, शिक्षकों को किया रिलीव

विज्ञापन
बीएसए कार्यालय पर लगी ​शिक्षकों की भीड़
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शनिवार को 69 हजार अंतर जनपदीय शिक्षकों के तबादले के बाद रिलीव करने पर रोक लगा दी गई थी। अब कोर्ट से आये आदेश के बाद छुट्टी के दिन भी बीएसए कार्यालय खुला और शिक्षक रिलीव किए गए।
विज्ञापन

कार्यालय में सभी 15 ब्लाकों के बीईओ मौजूद रहे। सुबह से भले ही कार्यालय में एकाध शिक्षकों ने फाइल जमा की हो, लेकिन शाम होते ही कार्यालय में सैकड़ाें की संख्या में शिक्षक उपस्थित हुए और रिलीविंग कॉपी ली। इस दौरान काफी अफरा तफरी का माहौल देखा गया। अंतर जनपदीय तबादला शुरू होने के बाद जिले से करीब 257 शिक्षक शिक्षिकाओं का गैर जनपद तबादला कर दिया गया था।
तबादला प्रक्रिया के दूसरे ही दिन मामला कोर्ट में पहुंच जाने के बाद सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को रिलीव करने पर रोक लगा दी गई थी। एक महीने से ज्यादा तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने सशर्त रिलीव करने का आदेश जारी किया। आदेश जारी होने के बाद दूसरा शनिवार होने के बावजूद कार्यालय खोलकर विशेष प्रबंध किए गए। कार्यालय के डिजिटल हाल में आवेदन जमा कराये गए।
विज्ञापन

जांच के बाद शिक्षकों को रिलीविंग आदेश की कॉपी सौंपी गयी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को सभी रिलीव अध्यापकों को तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने का आदेश है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि रविवार को भी कार्यालय में रिलीविंग आदेश का कार्य जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें