फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ''समाज जोड़ो'' लोक अभियान के तहत सपा में शामिल हुए पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शनिवार को सपा कार्यालय पहुंचे नये पदाधिकारियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामपाल यादव जिलाध्यक्ष ने नये पदाधिकारियों से पार्टी संगठन को मजबूती मिलने का विश्वास व्यक्त किया।
विज्ञापन

कहा कि समाजवादी पार्टी ही परिवर्तन का आधार बनेगी। सपा के पूर्व एमएलसी शशांक यादव ने कहा कि भारत को बचाने के लिए संविधान को बचाना हमारा पहला कर्तव्य है। देश के आम आदमी की ताकत का हथियार संविधान है। उन्हाेेंने पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए अखिलेश यादव के ''समाज जोड़ो'' लोक अभियान को सफल बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में सपा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव रामलखन पटवा, बाबा साहेब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव ऋषि राज गौतम पूर्व प्रमुख व ब्रजेन्द्र भारती, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष इसरार अहमद और महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव तृप्ति अवस्थी व समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित वर्मा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अजय सिंह, अशोक कश्यप, राजू, मोहित, अनुपम वर्मा एड., आदित्य यादव, रविशंकर वर्मा आदि तमाम लोगों ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें