नगर के सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी।
गोला गोकर्णनाथ। विद्या कुंवरि स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के मेधावी अलंकरण समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कॉलेज के सभागार में हुए समारोह में विद्यार्थियों ने आज है सन्डे , मौज मनाओ, मराठी गीत- पिंगा गा पोरी, ओ री चिरैय्या आदि पर डांस किया। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने आइफा खान, देवांश, व्योम दीक्षित, अद्वैत बाजपेई, कृति, आराध्या वर्मा, नैतिक पटेल, अंश वर्मा, अवंतिका बाजपेई, स्मृति सिंह आदि मेधावियों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार त्रिपाठी और मधु त्रिपाठी ने अतिथियों का आभार व्यक्त कर स्मृति चिह्न भेंट किए।