भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक पार्टी कार्यालय में की गई। यहां पिछड़ा वर्ग की एकता पर चर्चा की गई तथा सदस्यता अभियान तेज करने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान पिछड़ा वर्ग को एकजुट होने पर जोर दिया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पिछड़ा वर्ग के प्रभारी भारत सिंह मौर्य ने सक्रिय सदस्यता के बारे में जानकारी ली। यहां आनंद कुमार मौर्य ने पिछड़ों की एकता पर जोर दिया। शिव गोविंद ने कहा पिछड़े वर्ग के लोगों के 50 सदस्य बनाने वाले को ही सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा। बैठक में कुलदीप सिंह, देवेंद्र वर्मा, राजकिशोर मौर्य, मनमोहन मौर्य, कमलेश साहू, नीलम गुप्ता, मीरा गुप्ता और आशा रस्तोगी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।