फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ओबीसी वर्ग के इंटर पास युवा कर सकेंगे निशुल्क ‘ओ’ लेवल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ओबीसी वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। कक्षा-12 उत्तीर्ण ओबीसी वर्ग के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क ‘ओ’ लेवल कंप्यूटर कोर्स करने का मौका मिलने जा रहा है। कंप्यूटर कोर्स के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने ओबीसी छात्र-छात्राओं से आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई है। आवेदन प्रक्रिया के बाद अभ्यार्थियों को नि:शुल्क ‘ओ’ लेवल व सीसीसी कंप्यूटर कोर्स कराया जाएगा, जो पूरी तरह नि:शुल्क होगा।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए ‘ओ’ लेवल और सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना संचालित है। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभय सागर ने बताया कि पहले आवेदन की तिथि 14 जुलाई थी, लेकिन सरकार ने इसकी तिथि बढ़ाकर अब 21 जुलाई कर दी है, जो अभ्यर्थी ‘ओ’ लेवल व सीसीसी कंप्यूटर कोर्स करना चाहते हैं, वह लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विभाग में इंटर पास अभ्यर्थियों के अब तक 735 आवेदन आ चुके हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 21 जुलाई से पहले कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के पोर्टल obccomputertraining.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की एक कॉपी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में भी जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें