फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मरीज को थप्पड़ मारने का आरोप, नर्सिंग स्टाफ की सेवा समाप्त, दो इंटर्न डॉक्टर निलंबित

Sun, 13 Sep 2026 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
इमरजेंसी ओपीडी में मरीज के भाई से जानकारी लेते सदर विधायक योगेश वर्मा, प्रिंसिपल डाॅ. वाणी गुप्
विज्ञापन
ओयल (खीरी)। जिला अस्पताल में शुक्रवार रात मरीज को थप्पड़ मारने के आरोप में नर्सिंग स्टाफ की सेवा समाप्त कर दी गई, जबकि दो इंटर्न डॉक्टरों को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। मरीज का पैर लग जाने के बाद नर्सिंग स्टाफ पर थप्पड़ मारने का आरोप है। खून निकलने के बाद मामला बढ़ गया। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन

महम्मदाबाद निवासी शिवम विश्वकर्मा रात करीब नौ बजे बीमार 25 वर्षीय भाई राहुल विश्वकर्मा पुत्र सियाराम को जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। डॉ. अरविंद वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद रात करीब 10 बजे राहुल को भर्ती कर पुरुष मेडिकल वार्ड भेज दिया। डॉक्टर के अनुसार, राहुल अल्कोहलिक था और मानसिक दिक्कत के चलते भर्ती किया गया था। वह हाथ-पैर चला रहा था और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था।
शिवम के मुताबिक, वार्ड में राहुल पास आने वाले लोगों को गालियां दे रहा था। इसी दौरान नर्सिंग स्टाफ जयपाल उसे देखने पहुंचा। राहुल का पैर जयपाल को लग गया। आरोप है कि जयपाल ने उसके मुंह पर कई थप्पड़ जड़ दिए। इससे राहुल के मुंह से खून निकलने लगा।
विज्ञापन


मौजूद स्टाफ नर्स प्रिया ने जयपाल को फटकारा। आरोप है कि मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉ. कासिम और डॉ. योगेश ने जयपाल को वहां से भगा दिया और खुद भी चले गए। बाद में राहुल को वार्ड से इमरजेंसी लाया गया। रात करीब एक बजे मामला शांत हुआ और उसे इमरजेंसी आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया।
शिवम ने जिला अस्पताल चौकी पर जयपाल, डॉ. योगेश और डॉ. कासिम के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मरीज से मारपीट की सूचना पर पहुंचे विधायक

मरीज से मारपीट की सूचना पर सदर विधायक योगेश वर्मा रात करीब 11 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने स्टाफ और डॉक्टरों पर नाराजगी जताई। विधायक ने मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. वाणी गुप्ता और सीएमएस डॉ. राजकुमार कोली को अस्पताल बुलाया।

इसके बाद प्रिंसिपल डॉ. वाणी गुप्ता ने नर्सिंग स्टाफ जयपाल की सेवा समाप्त करने और इंटर्न डॉक्टर डॉ. योेगेश व डॉ. कासिम को निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें