पलियाकलां। भाजपा नेता रवि गुप्ता ने पिछले कुछ समय से भारतीय वाहनों के नेपाल प्रवेश पर रोक संबंधी दिक्कत को खत्म कराने का होने का दावा किया है।
रवि गुप्ता ने कहा है कि नेपाल उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष पुष्कर ओझा की प्रभावी मध्यस्थता के बाद इस मुद्दे पर कामयाबी मिली है। बैठक में निर्णय लिया गया कि अब भारतीय निजी वाहन और बाइकें पहले की तरह ही आसानी से नेपाल में प्रवेश कर सकेंगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नेपाल उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष पुष्कर ओझा ने जिलाधिकारी से वार्ता कर स्पष्ट किया कि भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने भाईचारे, पर्यटन और व्यापारिक रिश्तों को किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नेपाल आने वाले किसी भी भारतीय पर्यटक या व्यापारी को असुविधा नहीं होगी। इस वार्ता के दौरान अध्यक्ष पदम विक्रम सिंह और समाजसेवी टेकराज जोशी सहित नेपाल के कई वरिष्ठ व्यापारी और समाजसेवी उपस्थित रहे। संवाद