लखीमपुर खीरी। केंद्रीय बजट-2026 में जिले के वरिष्ठ नागरिकों को भी काफी अपेक्षाएं हैं। उन्हें आय पर टैक्स में छूट बढ़ाने, स्वास्थ्य खर्चों के लिए अधिक राहत देने, पेंशन व बचत योजनाओं पर बेहतर रिटर्न समेत कई उम्मीदें हैं। स्वास्थ्य सुरक्षा का विस्तार, इलाज के लिए सरल और कैशलेस व्यवस्था की भी उन्होंने मांग की है। संवाद
8वें वेतन आयोग का क्रियान्वयन एक जनवरी, 2026 से लागू करने, कोरोना काल में 18 माह का महंगाई भत्ता, वरिष्ठ नागरिकों के लिए मूल आयकर में छूट की सीमा बढ़ाई जाए। 80 वर्ष की आयु के बाद मिलने वाली आंतरिक पेंशन 70 वर्ष में ही शुरू हो।
-राम बहादुर मित्रा, सेवानिवृत्त, स्वास्थ्य कर्मी
वरिष्ठ नागरिकों को रोडवेज बसों के किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी जाए। पेंशन काॅम्यूटेशन के तहत 15 वर्ष तक कटौती होती रहती है, जिसे घटाकर 11 वर्ष किया जाए। इलाज कराने पर सरकारी व निजी अस्पतालों में पूर्ण रूप से कैशलेस व्यवस्था लागू की जाए।
-नरेश चंद्र वर्मा, सेवानिवृत्त, एडीओ पंचायत
केंद्रीय बजट से उम्मीद है कि पेंशनरों के स्वास्थ्य के शासकीय प्रावधानों और निर्देशों को ठोस रूप से क्रियान्वित करने व आयकर से मुक्त किया जाए। पेंशनरों के कल्याण- प्रावधानों और उसके क्रियान्वयन की निरंतर समीक्षा हो और उनके लिए नयी नीतियां बनती रहें।
-रघुनंदन झा, सेवानिवृत्त, पशुधन विकास अधिकारी
केंद्रीय बजट से यूं तो सभी को राहत की उम्मीदें रहती हैं लेकिन सरकार को पेंशनर्स और वरिष्ठ आयु वर्ग के लोगों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रमुख रूप से सेविंग्स से हुई आय में टैक्स छूट सीमा में वृद्धि, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं बीमा के लिए राहत, आयकर स्लैब सुधार आदि प्रमुख हैं।
-राम मोहन गुप्त, सेवानिवृत्त, स्टेट बैंक कर्मी
राम बहादुर मित्रा,
राम बहादुर मित्रा,
राम बहादुर मित्रा,