फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अब यू-विन पोर्टल के जरिये ही लग जाएंगे टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने के तुरंत बाद अब सर्टिफिकेट मिल जाएगा। इसके लिए कोविन पोर्टल की तर्ज पर यू-विन पोर्टल की शुरुआत की गई है। इसमें टीका लगवाने वालों को केंद्रों से लेकर सभी जरूरी जानकारियां मिल जाएंगी। यू-विन पोर्टल पर पंजीकरण के बाद नवजात शिशुओं, बच्चों व गर्भवती महिलाओं को कहीं भी टीका लगवाने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार वर्मा, यूएनडीपीसी की सरिता और डाटा इंट्री ऑपरेटर अनिकेत को 29 फरवरी व एक मार्च को लखनऊ में यू-विन पोर्टल से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इन लोगों ने जनपद के सभी ब्लॉक के मेडिकल ऑफिसर्स को प्रशिक्षण दिया। अब ब्लॉक स्तर पर एएनएम, आशाओं को यू-विन पोर्टल के संचालन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यू-विन पोर्टल अभी ट्रायल पर है, प्रशिक्षण के बाद इसको लागू कर दिया जाएगा।
यू-विन पोर्टल या एप को मोबाइल में डाउनलोड कर लाभार्थी स्वयं और अपने परिवार के सदस्यों को रजिस्टर कर लाभ उठा सकते हैं। जैसे ही मोबाइल नंबर रजिस्टर किया जाएगा, उसका नाम, पता, आधार नंबर आदि विवरण आ जाएगा। बच्चे की जन्मतिथि डालते ही लगने वाले टीके की पूरी सूची तारीख के साथ दिखने लगेगी।
विज्ञापन

यूविन पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं और बच्चे के टीकारकण के लिए स्लाॅट बुक कर रजिस्ट्रेशन करने की जानकारी भी की जा सकती है। अब कोई भी आशा कार्यकर्ता यू-विन पोर्टल से जानकारी ले सकती हैं कि उनके गांव में कौन बच्चा पैदा हुआ है और बच्चों के टीकाकरण की क्या स्थिति है।

बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण का डाटा अब यू-विन पोर्टल पर फीड किया जाएगा। राज्यस्तरीय प्रशिक्षण लेकर जिले के सभी एमओआई को प्रशिक्षण दे चुका हूं। अब एएनएम व आशाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होते ही जिले में यू-विन पोर्टल व्यवस्था पूरी तरह लागू हो जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. प्रमोद कुमार वर्मा, प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें