फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया कांड को लेकर अब 20 अगस्त को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा कांड को लेकर शुक्रवार को भी तीसरे दिन सुनवाई जारी रही। एडीजे पंचम देवेंद्र नाथ सिंह ने अपनी अदालत में सुनवाई करते हुए 20 अगस्त डेट लगाई है। शुक्रवार को गवाह हरदीप सिंह के बयान दर्ज किए गए, जिनसे जिरह भी पूरी हुई है। मुख्य परीक्षा के बाद बचाव पक्ष की ओर से जिरह जारी थी।
विज्ञापन

तिकुनिया हिंसा केस की सुनवाई के दौरान शुक्रवार को एडीजे देवेंद्र नाथ सिंह की अदालत में वादी के वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सिंह मुन्ना और डीजीसी अरविंद त्रिपाठी की टीम ने बीसवीं गवाही रामपुर निवासी हरदीप सिंह को पेश किया। बचाव पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश दुबे तथा अवधेश सिंह सहित बचाव पक्ष के सभी वकीलों ने जिरह पूरी कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें