फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अब ट्रैफिक सिग्नल देखकर ही बढ़ें, वरना हो जाएगा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अब संकटा देवी चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल देखकर ही आगे बढ़ें नहीं तो चालान हो जाएगा। शुक्रवार को यहां ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ विधायक सदर योगेश वर्मा, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन


एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि लखीमपुर खीरी ने ट्रैफिक अनुशासन की ओर पहला स्मार्ट कदम बढ़ाया है। यह ट्रैफिक सिग्नल लाइट सिर्फ लाल, पीली और हरी नहीं, बल्कि यह नियम, संयम और सुरक्षा की रोशनी है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि इसे अपनाएं, सिग्नल पर रुकें ताकि जिंदगी आगे बढ़े।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि आज हम सिर्फ एक ट्रैफिक लाइट का उद्घाटन नहीं कर रहे, बल्कि एक नई सोच, एक नई शुरुआत का स्वागत कर रहे हैं। संकटा देवी चौराहे पर लगी यह जिले की पहली स्वचालित ट्रैफिक सिग्नल लाइट है। इस दौरान एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह, सीओ ट्रैफिक शिवम कुमार, ईई पीडब्लूडी अनिल यादव, केके झा, ईओ संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें