फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अब सिर्फ डिजिलॉकर पर ही मिलेगा माइग्रेशन सर्टिफिकेट

Tue, 21 Oct 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सीबीएसई के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब सिर्फ डिजिलॉकर पर ही माइग्रेशन सर्टिफिकेट की काॅपी मिलेगी। यह सुरक्षित भी होगी। इसे जब चाहे डाउनलोड भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

सीबीएसई कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि जिले में इस शैक्षिक सत्र में 10वीं और 12वीं के करीब साढ़े सात हजार विद्यार्थी हैं। अब तक विद्यार्थियों को माइग्रेशन सर्टिफिकेट की हार्डकॉपी दी जाती है, जो देखरेख के अभाव में खराब हो जाती थी। बोर्ड की ओर से छात्र-छात्राओं की इस समस्या को दूर कर दिया है।
अब माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। अभी तक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन रिजल्ट के बाद मार्कशीट जारी की जाती है। साथ ही माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी दिया जाता है। यह इसी बार से लागू किया गया है। बताते चलें कि डिजीलॉकर एक प्लेटफॉर्म हैं, जहां सारे डॉक्यूमेंट्स को स्टोर किया जाता सकता है। यह सभी जगह मान्य हैं। इसे मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें