फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अब नए रंग-रूप में सजेगा मैलानी का रामलीला मैदान

Sun, 25 Oct 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मैलानी का रामलीला मैदान, इसी का होगा सुंदरीकरणस्रोत-संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
मैलानी। वर्षों पुराने मैलानी के रामलीला मैदान को अब नया रंग-रूप मिलेगा। नगर पंचायत मैदान का सुंदरीकरण कराने के साथ ही बगल में स्थित गायत्री माता मंदिर का भी जीर्णोद्धार कराएगी। दोनों कार्यों पर 1.98 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन से धनराशि मंजूर हो चुकी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी ने बताया कि सुंदरीकरण के तहत मैदान में भव्य मुख्य द्वार, चहारदीवारी, रामलीला मंच और टिनशेड बनाया जाएगा। गायत्री माता मंदिर का भी जीर्णोद्धार कर सुंदरीकरण कराया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द काम शुरू कराया जाएगा।
मोहल्ला दामोदरपुर स्थित यह मैदान पहले ग्राम पंचायत के दौर में खेतों के पास हुआ करता था। नगर पंचायत बनने के बाद आसपास आबादी बढ़ गई। पहले रामलीला कमेटी आयोजन कराती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से नगर पंचायत अपने स्तर से रामलीला करा रही है। फिलहाल मैदान में एक मंच और कामचलाऊ मुख्य द्वार है। बारिश में जलभराव भी हो जाता है। सुंदरीकरण के बाद मैदान को भव्य और आकर्षक रूप मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें