फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अब 19 तक चारबाग नहीं जाएगी मैलानी-गोरखपुर-एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। लखनऊ जंक्शन (चारबाग) स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो का इंजीनियरिंग ब्लाॅक लिए जाने के कारण मैलानी-गोखपुर एक्सप्रेस अब 19 जनवरी तक चारबाग तक नहीं जाएगी।
विज्ञापन

मैलानी-गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस का आंशिक निरस्तीकरण तीसरी बार बढ़ाया गया है। एनई रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ट्रेन नंबर 15009 गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस 18 जनवरी तक चारबाग तक न जाकर गोरखपुर-ऐशबाग-मैलानी के बीच संचालित होगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 15010 मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस 19 जनवरी तक चारबाग न जाकर मैलानी-ऐशबाग-गोरखपुुर के बीच संचालित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें