फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अब जेई के घर से लाखों रुपये की चोरी

विज्ञापन
मौके पर पूछताछ करती पुलिस स्रोत संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। चोरों ने मोहल्ला शास्त्रीनगर में रहने वाले पीडब्ल्यूडी जेई विकास यादव के घर को निशाना बनाया। घर से लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। गृहस्वामी को डेंगू हो जाने से घर करीब पांच दिनों से बंद था। दरवाजे पर खड़ी कार में आग लगने की सूचना पर नौकर पहुंचा तो चोरी का पता चला। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब 11 बजे मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी प्रांतीय खंड में जेई विकास यादव की कार में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पड़ोसियों ने इसकी सूचना लखनऊ में इलाज करा रहे विकास को दी। फायर ब्रिगेड और पुलिस को जानकारी दी गई। डेंगू हो जाने से जेई विकास करीब पांच दिन से लखनऊ में इलाज करा रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य भी साथ थे। आग लगने की जानकारी पर विकास ने अपना नौकर घर भेजा।
नौकर घर पहुंचा तो दरवाजे का ताला टूटा दिखा और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। नौकर ने यह बात विकास को बताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर में जांच-पड़ताल की। देर शाम विकास लखनऊ से लखीमपुर पहुंचे। सदर कोतवाली जाकर घटना के बारे में बताया। पीड़ित ने बताया कि चोरी गए सामान की जानकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

अपराध निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित ने दो लाख रुपये के जेवर और एक लाख रुपये नकदी चोरी हो जाने की सूचना दी है। जांच की जा रही है।

मौके पर पूछताछ करती पुलिस स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें