फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कोठीपुर गांव में खसरे का प्रकोप,कई लोग बीमार  

Sat, 24 Jun 2017 10:22 PM IST
बांकेंगंज।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
ऐसे कैसे करेगा स्वास्थ्य विभाग संक्रामक रोग पर काबू
स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक रोकथाम के नहीं उठाए कदम          
कस्बा सहित क्षेत्र में खसरा और चिकनपॉक्स का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लोग संक्रामक रोग खसरा से पीड़ित है। बांकेगंज सीएचसी को सूचना दिए जाने के बावजूद अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने खसरे की रोकथाम के लिए कोई प्रयास शुरू नहीं किए हैं।     मालूम हो कि इससे पहले कस्बा से सटे गांव स्टेशनपुरवा और अमीननगर में पांच युवक/ युवतियों सहित एक बच्चा खसरे की चपेट में आया था। शनिवार कस्बे से सटे गांव कोठीपुर स्थित पंकज कुमार के घर में खसरे ने दस्तक देकर एक ही परिवार के पांच मेंबरों को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें पंकज (35), अनुष्का (01), सृष्टि ( 06) रेनू देवी (25) और रेखा देवी (20) शामिल है। पीड़ितों ने बताया कि पहले परिवार के एक सदस्य को तेज बुखार के साथ शरीर में लाल दाने पड़ गए। इसके बाद अन्य सदस्यों को बुखार के साथ जुकाम होने के बाद बच्चों के शरीर में चमकीले दाने पड़े और खुजली शुरू हो गई। सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों के न मिलने पर खसरा से ग्रसित लोगों को इलाज के लिए प्राइवेट और झोलाछाप डॉक्टरों की शरण में जाना पड़ रहा है।उधर सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके नरवरिया का कहना है कि खसरा प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम गठित कर भेजी गई है। बुखार के साथ शरीर में लाल रंग और चमकीले महीन दाने निकलने पर सीएचसी आकर इलाज करना चाहिए। खसरा पर जल्द ही नियंत्रण कर लिया जाएगा।                         
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें