फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बुखार से अब बच्चे सहित पांच की मौत

विज्ञापन
दवा वितरण कक्ष के सामने लगी मरीजों की भीड़
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/ओयल। जिले में बुखार का प्रकोप बढ़ने के साथ मौतों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में बुखार ने एक बच्चे सहित पांच लोगों की जान ले ली। तीन की मौत जिला अस्पताल में हुई, जबकि एक बच्चे की इलाज के लिए लखनऊ जाते समय रास्ते में मौत हुई है। वहीं, पसगवां सीएचसी क्षेत्र में जाड़ा लगकर बुखार आने से एक महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बारिश के मौसम में पनप रही बीमारियां लोगों के लिए काल बनने लगी हैं। बुखार की चपेट में आने वालों की संख्या दिन पर दिन जिला अस्पताल में बढ़ रही है। ओपीडी से लेकर दवा वितरण काउंटर पर भीड़ उमड़ रही है। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती 11 साल के इंद्रेश पुत्र राम कृपाल निवासी दुबहा को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया था, मगर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
इसके अलावा जिला अस्पताल में ज्ञानवती (38) पत्नी राजेंद्र ननासी पढुआ, मोहर्रम अली पुत्र नसीरूद्दीन निवासी निघासन एवं कोकिला पत्नी परशुराम निवासी हरगांव की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 32 बेड के बच्चा वार्ड में बुखार पीड़ित 15 और दस बेड के आईसीयू वार्ड में हाई ग्रेड फीवर से ग्रसित छह बच्चों का इलाज हो रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी पसगवां के नयागांव जाट में बुखार का प्रकोप
पसगवां। सीएचसी पसगवां क्षेत्र की ग्राम पंचायत नयागांव जाट में तेज बुखार से ग्रसित एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। लालता प्रसाद ने बताया कि चार दिन पहले पत्नी रामकली को जाड़ा लगकर तेज बुखार आया। इस पर जिला अस्पताल शाहजहांपुर लेकर गए। हालत में सुधार न होने पर उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। इससे पहले दो सितंबर को गांव निवासी 32 वर्षीय विनीत कुमार और नन्हेलाल की 11 वर्षीय पुत्री प्रीति की भी जाड़ा लगकर बुखार आने से मौत हो चुकी है। गत 15 दिन में गांव में तीन मौतों से ग्रामीण दहशत में हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अश्वनी वर्मा ने बताया कि गांव में छिड़काव के लिए दोबारा एंटी लार्वा दिया गया है। फिलहाल, सुखबसा, किशुनपुर अजीत, मढिया, सुनौरिया आदि गांवों में बुखार का प्रकोप है। संवाद

किशोरी में लेप्टोस्पायरोसिस, महिला में डेंगू की पुष्टि
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड के आईसीयू में हाईग्रेड फीवर से ग्रसित किशोरी में लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीतापुर जिले के हरगांव निवासी 12 वर्षीय नैंसी पुत्री लवकुश को बुखार आने पर घरवाले जिला अस्पताल लेकर आए थे। किशोरी की हालत गंभीर होने पर उसे बच्चा वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। इस दौरान किशोरी की जांच कराने पर लेप्टोस्पायरोसिस की पुष्टि हुई। इससे जिले में इस बीमारी से ग्रसित रोगियों का आंकड़ा 19 पहुंच गया है। वहीं, मैलानी निवासी एक महिला में भी डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है।

दवा वितरण कक्ष के सामने लगी मरीजों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें