फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एंटीबाॅयोटिक, पैरासिटामॉल की 30 प्रतिशत तक बढ़ी मांग

विज्ञापन
दवाई की दुकान पर खरीदारी करते लोग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मौसम में बदलाव के बाद शुरू हुआ वायरल बुखार का संक्रमण समाप्त नहीं हो रहा है। वायरल बुखार से लेकर टाइफाइड, मलेरिया एवं डेंगू लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। कुछ लोग जहां अस्पताल पहुंच रहे हैं, तो कुछ मेडिकल स्टोर से एंटीबॉयोटिक और पैरासिटामॉल लेकर खा ले रहे हैं। इन दोनों दवाओं की मांग 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गई है।
विज्ञापन

पहले जहां दिनभर में आठ से दस गत्ते थोक में बिकते थे, अब 15 से 20 गत्ते रोजाना बिक रहे हैं। इसी तरह फुटकर में भी इन दोनों दवाओं की मांग दिन पर दिन बढ़ रही है। मेडिकल स्टोर संचालक बताते हैं कि पैरासिटामोल की मांग तो हर मौसम में रहती है, मगर इस बार दो महीनों में इनकी बिक्री में काफी इजाफा हुआ है। तमाम लोग आकर यह दवाएं ले जा रहे हैं। इसकी वजह बारिश के मौसम में वायरल के साथ अन्य तमाम प्रकार के बुखार का प्रकोप है। यही वजह है कि बुखार के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ने से जिले में इनकी दवाओं की भी खपत बढ़ गई है।
वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि बुखार आने पर लोग खुद से दवाएं न लें, बल्कि डॉक्टर को दिखाएं। ताकि बुखार की सही वजह का पता लगातर दवाएं दी जा सकें।

वर्जन
16 एलकेएच 45
दो माह से पैरासिटामॉल और एंटीबॉयोटिक दवाओं की मांग बढ़ी है। थोक बिक्री में करीब 25 से 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। दवाओं की मांग बढ़ने से कंपनियों से मांग के मुताबिक आपूर्ति भी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

- अजय गोयल, अध्यक्ष केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन

16 एलकेएच 46
पैरासिटामॉल एवं एंटीबॉयोटिक दवाओं की मांग हर सीजन में होती है, लेकिन इस समय बुखार का प्रकोप बहुत है। फुटकर दुकानदार जो पहले डिब्बे खरीदते थे वह गत्ते लेकर जा रहे हैं।
शरद मेहरोत्रा, थोक दवा व्यापारी


16 एलकेएच 26
पैरासिटामॉल की मांग में पिछले कुछ दिनों से इजाफा हुआ है। पहले दो से तीन डिब्बे रोजाना बिकते थे, लेकिन अब चार से पांच बिक रहे हैं। बुखार को लेकर लोग इस कदर परेशान है कि पत्ता लेकर घर पर रख ले रहे हैं।
विज्ञापन

- प्रमोद कुमार पांडेय, भारत मेडिकल स्टोर

दवाई की दुकान पर खरीदारी करते लोग

दवाई की दुकान पर खरीदारी करते लोग

दवाई की दुकान पर खरीदारी करते लोग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें