फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अस्पतालों में 24 घंटे चलेंगे पंखे

Wed, 13 May 2015 07:42 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मरीजों और तीमारदारों को अब भयंकर गर्मी से निजात मिलेगी। डीएम ने सीएमओ को निर्देश देकर सभी अस्पतालों में मरीजों के लिए शीतल जल और वार्डों में 24 घंटे पंखे चलाने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम किंजल सिंह ने सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि जिला अस्पताल और महिला अस्पताल के अलावा सभी सामुदायिक तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों के लिए 24 घंटे बिजली की व्यवस्था करवाएं। गर्मियों में प्रत्येक वार्ड में पंखे चलें, इसकी व्यवस्था करें। इसके अलावा पीने के पानी के लिए आरओ तथा वाटर कूलर की व्यवस्था कराई जाए। डीएम ने कहा है कि यदि बिजली की दिक्कत है तो जेनरेटर की व्यवस्था कराई जाए। डीएम के निर्देश मिलने के बाद सीएमओ विजय सिंह चौहान ने सभी सीएचसी और पीएचसी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे लोग 24 घंटे वार्डों में पंखे चलवाने तथा स्वच्छ और शीतल पेयजल की व्यवस्था करें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें