लखीमपुर खीरी। अब बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। अपने मोबाइल से आसानी से बना सकते हैं। यह सुविधा शुरू होने से बुजुर्गों की भागदौड़ बचेगी और खर्चा भी नहीं होगा।
खास बात है कि घर बैठे बायोमेट्रिक सत्यापन भी कराया जा सकता है। हाल में ही 70 साल से अधिक के बुजुर्गों के लिए यह सुविधा शुरू की गई है।
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आयुष्मान एप डाउनलोड करना है। एप खुलने पर दाईं ओर लॉग इन पर क्लिक करते बेनीफिशिरी का विकल्प चुनना होगा। फिर कैप्चा डालकर मोबाइल से वेरीफाई करें। ओटीपी डालकर लॉगइन करें। तीसरा पेज खुलने के बाद पहले कॉलम में स्कीम का विकल्प आएगा।
आयुष्मान कार्ड के लिए पीएमजेएवाई का विकल्प चुनें। स्कीम चुनने के बाद प्रदेश भरकर पीएमएजेवाई चुनें। इसके बाद आधार नंबर, जिला और कैप्चा भरें। तीसरे पेज नीचे क्लिक हेयर फॉर इनरोलमेंट का विकल्प दिखेगा, जिस पर 70 साल से अधिक वाले लाभार्थियों के लिए चौथा पेज खुल जाएगा।
चौथे पेज पर ही बायोमेट्रिक सत्यापन होगा। जिसमें उनकी तस्वीर मोबाइल कैमरे से लेनी होगी। यह प्रक्रिया पूरी होते ही आयुष्मान कार्ड जनरेट हो जाएगा। पहले वाली प्रक्रिया को चार दिन बाद फिर से अपना कर अंतिम पेज से आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।