फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बूथों पर रखी जाएंगी अलग-अलग मतपेटिका

Sat, 03 Oct 2015 11:51 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर होने वाले चुनाव में इस बार राज्य निर्वाचन आयोग ने अलग-अलग मतपेटिका रखने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

आयोग के मुताबिक क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए बैलेट नीले रंग का होगा और मतपेटी पर नीले रंग का ही कागज चस्पा किया जाएगा। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य पद पर होने वाले चुनाव के लिए गुलाबी रंग का बैलेट होगा और मतपेटिका पर गुलाबी रंग का ही कागज होगा। इन पर संबंधित पदों का नाम भी अंकित किया जाएगा। इस संबंध में आयोग ने प्रशासन को एक बूथ पर दो मतपेटिका रखने का निर्देश दिया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि आयोग की ओर से दो मतपेटिका रखने की व्यवस्था पहली बार की जा रही है। इससे पहले पंचायत चुनावों में बूथ पर एक ही मतपेटिका रखी जाती रही है। जिसमें जिन-जिन पदों के लिए चुनाव होता था, वोटर उन सभी के बैलेट एक ही पेटिका में डालते थे, लेकिन इस बार आयोग ने मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग मतपेटिकाएं रखने को कहा है, ताकि वोटों की गिनती के समय मतपत्रों की छंटनी न करनी पड़े और किसी तरह की दिक्कत न हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें