जिले की आठ चीनी मिलों पर अभी तक किसानों का 326 करोड़ 36 लाख रुपया बकाया है। उधर अजबापुर चीनी मिल ने 14 करोड़ 14 लाख 98 हजार रुपया भुगतान करके किसानों का पूरा भुगतान करने वाली पहली चीनी मिल बन गई है। जबकि गोला चीनी मिल ने एक करोड़, पलिया चीनी मिल ने दो करोड़ और खंभारखेड़ा चीनी मिल ने दो करोड़ का भुगतान किया है। इस तरह इन चीनी मिलों ने कुल 19 करोड़ 15 लाख रुपये का भुगतान इस सप्ताह में किया है। इतना भुगतान होने के बाद भी जिले की आठ चीनी मिलों पर अभी 326 करोड़ 36 लाख रुपया गन्ना भुगतान बकाया है। जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र ने बताया कि चीनी मिलों से जल्दी गन्ना भुगतान कराने का प्रयास किया जा रहा है।