बांकेगंज में आयुष्मान कार्ड बनाते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
बांकेगंज। प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 साल से अधिक आयु वाले बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड के लिए सीएचसी या अस्पतालों में भटकना नहीं पड़ेगा।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को बांकेगंज ब्लॉक क्षेत्र की 50 ग्राम पंचायतों में अभियान चलाया गया। इसमें पंचायत सहायक,आशा बहू एएनएम और सीएचसी की मदद से गांव में शिविर लगाकर बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान चलाया गया,जो पूरे एक माह 25 तक दिसंबर तक चलेगा। सरकार के नए नियम के मुताबिक अभी तक राशन कार्ड के सभी सदस्यों की उम्र 60 साल से अधिक होने पर आयुष्मान कार्ड बनता था। लेकिन योजना का विस्तार मिलने पर 70 साल से अधिक आयु वाले सभी बुजुर्गों को योजना से जोड़ा गया है।
अधीक्षक डॉ. एके सिंह व आयुष्मान भारत योजना के जिला प्रबंधक डॉ. अक्षत अग्रवाल ने बताया कि अभी तक सीएचसी क्षेत्र में 93 फीसदी बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। बाकी बचे 1792 परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
....