परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों में 23 जनवरी तक अवकाश बढ़ा दिया गया है। बीएसए ने बताया कि 24 जनवरी को रविवार होने के कारण अब 25 जनवरी को स्कूल खुलेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने कक्षा एक से बारह तक के सभी स्कूलों में 23 जनवरी तक अवकाश घोषित किया था लेकिन बीएसए ने अपने आदेश में 21 जनवरी तक परिषदीय स्कूलों में अवकाश घोषित किया था। गुरुवार को बीएसए डॉ.ओपी राय ने परिषदीय विद्यालयों में अवकाश बढ़ाकर 23 जनवरी तक कर दिया है। 24 जनवरी को रविवार होने के कारण अब विद्यालय 25 जनवरी को खुलेंगे। यह आदेश सभी स्कूलों पर लागू होगा।